Devon Conway: जैसे की आपको पता है डेवॉन कॉनवे पहले CSK की टीम में खेला करते थे पर इस बार CSK ने उन्हें टीम से रिलीज़ कर दिया । IPL 2026 ऑक्शन में न्यूजीलैंड के दिग्गज ओपनर डेवॉन कॉनवे का नाम आने पर किसी ने बोली नहीं लगाई, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए चौंकाने वाला रहा। IPL Auction 2026 में डेवॉन कॉनवे का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी गई थी, लेकिन किसी टीम ने उन्हें नहीं खिरादा।
Devon Conway की IPL Journey
कॉनवे ने IPL में 29 मैच खेले और 1080 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 40.21 और स्ट्राइक रेट 141.2 रहा। IPL 2023 में डेवॉन कॉनवे ने CSK को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिसमे 16 मैचों में 672 रन बनाए, खासकर फाइनल में 47 रन की जोरदार पारी खेली थी। Devon Conway ने 2022 मेंअपना IPL Debut किया था CSK के साथ ।
Lifetime IPL Stats
Batting & Fielding Stats
| Year | Mat | No | Runs | HS | Avg | BF | SR | 100 | 50 | 4s | 6s | CT | ST |
| 2022 | 7 | 1 | 252 | 87 | 42.00 | 173 | 145.66 | 0 | 3 | 22 | 12 | 2 | 0 |
| 2023 | 16 | 2 | 672 | 92* | 51.69 | 481 | 139.71 | 0 | 6 | 77 | 18 | 6 | 0 |
| 2025 | 6 | 0 | 156 | 69 | 26.00 | 119 | 131.09 | 0 | 2 | 17 | 4 | 2 | 0 |
| Career | 29 | 3 | 1080 | 92* | 43.20 | 773 | 139.72 | 0 | 11 | 116 | 34 | 10 | 0 |
डेवॉन कॉनवे क्यों नहीं हुए SOLD
2022 और 2023 में CSK की टीम में शानदार प्रदर्शन दिखने के बाद भी CSK ने उन्हें टीम से रिलीज़ कर दिया, क्योकि 2024 में प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल होने के कारण वो 2024 में IPL नहीं खेल पाए थे । हालांकि, 2025 में चोट से लौटने के बाद सिर्फ 6 मैचों में 156 रन (औसत 26, स्ट्राइक रेट 131) बना सके, जिससे फॉर्म पर सवाल उठे। CSK ने 2025 के खराब प्रदर्शन के बाद रणनीति बदली और कॉनवे सहित कई दिग्गजों को रिलीज किया, लेकिन अन्य टीमों ने भी उन पर भरोसा नहीं जताया।
भविष्य में वापसी संभावनाएं (IPL में )
CSK की IPL 2023 जीत के फाइनल में 47 रन (25 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) बनाकर मैच को आसान बनाया, जो उनकी मैच-विनिंग क्षमता दिखाता है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 92 रन (58 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) ठोककर CSK को जीत दिलाई, सीजन का उनका टॉप परफॉर्मेंस। यही नहीं 2023 में 30 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक, जो IPL में उनके आक्रामक पक्ष को दर्शाता है- ये पल साबित करते हैं कि चोटों के बावजूद कॉनवे का IPL रिकॉर्ड मजबूत है, और भविष्य में वापसी संभव है ।
Devon Conway Profile :-

| Full Name | Devon Philip Conway |
| Born | July 8, 1991 Johannesburg, Transvaal |
| Age | 34 Years, 5 Months, 12 Days |
| National Side | New Zealand |
| Batting Style | Left Handed |
| Bowling | Right-arm medium |
| Sport | Cricket |
Devon Conway Career
| Format | Matches | Runs | Bat Avg | Str Rate | High Score | Ranking |
| T20 | 62 | 1675 | 37.22 | 127.47 | 99 | 50 |
| ODI | 40 | 1615 | 44.86 | 88.06 | 152 | 32 |
| Test | 31 | 2206 | 39.39 | 52.59 | 200 | 34 |
